बिहार के जिला प्रभारी सचिवों की सूची जारी, 8 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेवारी

पटना : विकास कार्यों में तेजी लाने और कल्याणकारी योजनाओं सही कार्यान्वयन के उद्देश से सरकार ने बिहार के आठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेवारी सौंपी है। सरकार ने बिहार के जिला प्रभारी सचिवों की सूची जारी की है। मंत्रिमंडल सचिवालय की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है।

2007 बैच के आईएएस अधिकारी जय सिंह को लखीसराय का जिला सचिव बनाया गया है। 2007 बैच के ही आईएएस अधिकारी संजय कुमार सिंह को जमुई जिला का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं 2007 बैच के आईएएस अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल कैमूर के सचिव बनाए गए हैं। 2007 बैच के आईएएस अधिकारी मो. सोहैल शिवहर जिला के प्रभारी सचिव बनाए गए हैं।

वहीं 2007 बैच के ही आईएएस अधिकारी वैद्यनाथ यादव शेखपुरा के प्रभारी सचिव बनाए गए हैं। साल 2000 बैच के आईएएस अधिकारी एन श्रवण कुमार बक्सर के प्रभारी सचिव बने हैं। 2004 बैच के आईएएस अधिकारी अभय कुमार सिंह को सरकार ने मधुबनी जिले का प्रभारी सचिव बनाया है। 1995 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी एन समस्तीपुर की प्रभारी सचिव बनाई गई हैं।

https://22scope.com/nitish-government-transferred-many-ips-officers-and-dsp/

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...