PM Residence में आया नन्हा मेहमान ‘दीपज्योति’, पीएम ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास लोक कल्याण मार्ग में एक गाय ने बछिया को जन्म दिया है। बछिया के जन्म के बाद प्रधानमंत्री ने उसके साथ फोटो सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया और लिखा कि ‘हमारे शास्त्रों में कहा गया है- गाव: सर्वसुख प्रदा:। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम दीपज्योति रखा है।’

बछिया के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई फोटो और वीडियो सामने आई है जिसमें वे बछिया को दुलार, पुचकार रहे हैं, उसके साथ खेल रहे हैं साथ ही उसके साथ पूजा करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में प्रधानमंत्री अपने आवास में बने मंदिर में पूजा कर रहे हैं और पास में ही वह बछिया एक माला पहने हुए नजर आ रही है। बता दें कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जानवरों खास कर गाय और पशुपक्षियों के साथ कई फोटो और वीडियो सामने आ चुका है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      J K Election: विधानसभा चुनाव में मोदी की अग्निपरीक्षा

PM Residence PM Residence

PM Residence

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...