तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड (टीवीएनएल) थर्मल पावर स्टेशन में गुरुवार शाम को अचानक आग लग गई. यहां की दो यूनिट को आधे से एक घंटे तक बंद करना पड़ा. इसके चलते रांची सहित पूरे राज्य में लोड शैडिंग हुई. पिक आवर में रांची स्थित कांके, नामकुम और हटिया ग्रिड को कम बिजली मिलने से लोड शेडिंग की स्थिति उत्पन्न हो गई. कई इलाकों में एक घंटे तक आपूर्ति ठप रही. बताया गया कि सबसे पहले टीवीएनएल की एक यूनिट को दुरुस्त कर चालू किया गया. इसके 25 मिनट बाद दूसरी यूनिट को भी चालू कर दिया गया. लोडशेडिंग के कारण कोकर, तिरिल बस्ती रोड, विद्या नगर, हरमू, पुंदाग, धुर्वा, डिबडीह, बहुबाजार, चुटिया, सामलौंग, केतारी बगान, कांटा टोली, ढेला टोली, गढ़ा टोली सहित कई इलाके प्रभावित रहे.
रांची सहित पूरे राज्य में लोड शेडिंग
Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...
Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...
Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...
Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...
Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...
Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...
















