Lohardaga Accident : एक ओर जहां कल देर रात तक लोग क्रिसमस की खुशी में सराबोर थे वहीं एक परिवार में दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार में क्रिसमस की खुशी गम में बदल गई। दरअसल लोहरदगा के भंडरा में एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है जहां एक एक्सयूवी के पलटने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें-Dhanbad : मेरे पति को साजिश के तहत जेल भेजा गया, महिला ने पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार…
बीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य थे मृतक
मृतको की पहचान गोस्सनर कुजूर, बेटा डेविड कुजूर और साला मारकुस कुजूर के रुप में हुई है। घटना भंडरा थाना क्षेत्र के कोटा मोड़ का बताया जा रहा है। मृतक गोस्सनर कुजूर बीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
Lohardaga Accident : अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी कार
मिली जानकारी के मुताबिक बीएस कालेज के पूर्व प्राचार्य गोस्सनर कुजूर राजधानी रांची स्थित एक अस्पताल से डायलिसिस कराने गए हुए थे। रात में वे अपने बेटे डेविड कुजूर और साला मारकुस कुजूर के साथ कार से वापस अपने घर लोहरदगा लौट रहे थे। इसी क्रम में भंडरा थाना क्षेत्र के नंदिनी पुल के समीप कोटा मोड़ के समीप कार अनियंत्रित हो खाई में जा गिरी।
ये भी पढ़ें- Dhanbad सांसद ढुल्लू महतो के विवादित बयान के खिलाफ बांग्ला भाषी लोगों ने फूंका पुतला…
इस दुर्घटना में मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। घटना में एक्सयूवी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से मृतको को शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।