Dhanbad: धनबाद में जेएमएम अपना 53वां स्थापना दिवस मना रहा है। इसमें झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हुई है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में महागठबंधन की सरकार को तारीफ करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने कई योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों को दिया है। मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से अब 2500 रुपये की राशि हम दे रहे हैं। इसी योजना का कॉपी पेस्ट अन्य राज्यों में हो रहा है। यह योजना मां बहनों की सम्मान की योजना है। अब महिला अबला नहीं हैं।
Highlights
Dhanbad: कल्पना सोरेन का बीजेपी पर निशाना
इस दौरान उन्होंने विरोधी बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने हर तरह का प्रपंच किया, लेकिन ये लोग सफल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि 40 स्टार प्रचारकों की भीड़ को भी झामुमो को हराने की हिम्मत नहीं हुई।
Dhanbad: हेमंत सोरेन जेल से गुरुजी बनकर लौटे
इस दौरान कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन जेल गए थे। वे गुरुजी बनकर बनकर वापस लौटे हैं। इनका रूप अब गुरुजी का रूप है। यह झारखंड मूलवासी भाइयों का है। उन्होंने कहा कि हमने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोला, उसमें आज पैरवी हो रही है। अगर झारखंड चलेगा तो सिर्फ हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चलेगा।
Dhanbad: सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट
बता दें कि, सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। यातायात-व्यवस्था में फेरबदल किया गया है। सिटी सेंटर से एसएसएलएनटी तक नो एंट्री है। इस दौरान कई निजी स्कूल को बंद रखा गया है।