Lohardaga: होली की खुशियां बदली मातम में, अगलगी में एक साथ 16 बकरियों की मौत, दो लोग भी घायल

Lohardaga: जिले के किस्को थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नारी में जहां एक ओर लोग होली की खुशियां मना रहे थे, वहीं दूसरी ओर नारी निवासी जगदीश महतो के परिवार के सरों पर आफतों का पहाड़ टूट गया। शनिवार को दोपहर 12 बजे आगजनी की घटना से एक साथ 16 बकरियों की जलने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक 12 वर्षीय बालक नमन महतो, प्रकाश महतो आग बुझाने में घायल हो गया। साथ ही घर में रखा अनाज, 4 साइकिल, इलेक्ट्रिक चाक सहित अन्य सामान बर्बाद हो गए।

Lohardaga: घटना से सदमे में परिवार

जानकारी के अनुसार, बकरी पालन और खेती बाड़ी से ही परिवार का भरण-पोषण हो रहा था और सब कुछ बर्बाद हो जाने से परिवार पूरी तरह सदमे में है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं घटना की जानकारी स्थानीय मुखिया मीना कुमारी को मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर दुख व्यक्त करते हुए परिवार को हर संभव सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया है। वहीं किस्को पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

Dumka Fake Documents Case: फर्जी दस्तावेज से पेंशन-राशन-आवास योजना का लाभ...

Dumka Fake Documents Case: नकली कागज़ात के आधार पर सरकारी योजनाओं का फ़ायदा उठाने का मामला सामने आया है। रानिश्वर ब्लॉक के पटजोर के...

रामगढ़ में नए सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन,...

Rajya Sabha Election: रामगढ़ ज़िले में सदर ब्लॉक-सह-सर्कल कार्यालय की नई इमारत का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और झारखंड सरकार के पंचायती...

Jamtara Cyber Crime: जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का...

Jamtara Cyber Crime: साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही जामताड़ा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर...