Lohardaga News: लोहरदगा जिले के किस्को थाना के पुलिस बल को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस की टीम ने एचटी लाइन की बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है. चोरों को हिरासत में लेने के साथ-साथ पुलिस ने उनके पास से वैगन-आर कार और चोरी की गई 90 मीटर बिजली तार को भी जब्त किया है.
Lohardaga News: रविवार को की गई थी विशेष छापेमारी
सोमवार को किस्को एसडीपीओ वेदांत शंकर ने प्रेसवार्ता कर पूरी कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लोहरदगा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रविवार को एक विशेष छापेमारी टीम का गठन कर किस्को थाना प्रभारी मानस कुमार साधु, एवं सशस्त्र बल के साथ छापेमारी की गई.
इसी दौरान वैगन आर वाहन संख्या JH01AV-3621 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चोरी का 90 मीटर एचटी लाइन तार पाया गया. मौके से चारों आरोपी गिरफ्तार को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है. जबकि एक व्यक्ति फरार होने में सफल रहा.
T20 World Cup 2026: आज होगा Schedule का एलान, जानें कहां देख सकते हैं लाइव?
Lohardaga News: पहले भी कर चुका है तार चोरी
गिरफ्तार आरोपियों में लोहरदगा और लातेहार जिले के राजन रजक (35 वर्ष), सत्येंद्र कुमार (25 वर्ष), विकास सिंह (21 वर्ष) एवं रामसुंदर बैठा (19 वर्ष) शामिल हैं. सभी आरोपियों ने तार चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. पूछताछ के दौरान पुलिस की टीम को इस बात की जानकारी हुई कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी बगड़ू थाना क्षेत्र के जामुन टोली बाजार टांड़ से 500 मीटर तार चोरी कर चुका हैं.
Highlights


