Advertisment

Lohardaga News: लोहरदगा पुलिस लाइन में मेडिकल कैंप का आयोजन, 150 से अधिक पुलिसकर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Lohardaga News: लोहरदगा पुलिस एवं मेदांता अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में लोहरदगा पुलिस लाइन परिसर में एक दिवसीय मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया. इस शिविर में 150 से अधिक पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. मेडिकल कैंप के दौरान पुलिसकर्मियों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी सहित अन्य आवश्यक जांच की गई. साथ ही उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई. शिविर के माध्यम से पुलिसकर्मियों को नियमित व्यायाम, संतुलित खानपान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया.

Lohardaga News: पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने ये कहा

मौके पर उपस्थित लोहरदगा पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि मेदांता के सहयोग से पुलिस लाइन में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है, ताकि ड्यूटी में लगातार व्यस्त रहने वाले पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच हो सके और वे हमेशा स्वस्थ रहकर बेहतर तरीके से अपनी सेवाएं दे सकें. इस अवसर पर मेदांता के मार्केटिंग डिप्टी मैनेजर विकास पाठक, डॉ. अनिकेत सिन्हा सहित शक्ति, शौकत, प्रभात कुमार एवं अन्य मेडिकल स्टाफ मौजूद रहे. पुलिसकर्मियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी बताया.

Patna News: गुजरात मॉडल की चर्चा क्यों हो रही बिहार में, शहरी विकास को लेकर हो रही बड़ी तैयारी

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...