Patna News: गुजरात मॉडल की चर्चा क्यों हो रही बिहार में, शहरी विकास को लेकर हो रही बड़ी तैयारी

Patna News: बिहार में शहरी विकास एवं स्मार्ट सिटी को अधिक गति देने के उद्देश्य से उप-मुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री और नगर विकास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को गांधीनगर में गुजरात के नगर विकास मंत्री कन्नुभाई मोहनलाल देसाई से मुलाकात की. इस दौरान विकास के गुजरात मॉडल पर विस्तार से चर्चा हुई और इससे जुड़े अहम बातों की जानकारी ली गई. श्री सिन्हा केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्रालय की तरफ से गांधीनगर में आयोजित चिंतन शिविर में शिरकत करने गए हुए हैं.

Patna News: विजय सिन्हा का गुजराती मंत्र

इस शिविर के दौरान श्री सिन्हा ने गुजरात के विकास मॉडल को लेकर गुजरात के नगर विकास मंत्री कनुभाई मोहनलाल देसाई से विशेष मुलाकात की और उनसे शहरी क्षेत्रों के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की. इस मौके पर श्री सिन्हा ने गुजरात के नगर विकास मंत्री श्री देसाई का अंगवस्त्र और फूलों के गुलदस्ते के साथ अभिवादन किया. इस मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री सिन्हा ने गुजरात के शहरों का तेजी से हो रहे विकास को लेकर कई अहम जानकारियां हासिल की.

Patna News: MNRE निदेशक ने की इन योजनाओं की समीक्षा, जानें कितने रूफटॉप सोलर पैनल लगाए गए

Patna News: बिहार के शहरों का गुजराती ‘ट्रांसफॉर्मेशन’

उल्लेखनीय है कि गुजरात के गांधीनगर में केन्द्रीय खान एवं भूतत्व मंत्रालय द्वारा गुरुवार को चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसमें खनन के क्षेत्र में भविष्य की रणनीतियों, नवाचारों और चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है. इस चिंतन शिविर में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ देश के विभिन्न राज्यों के खान एवं भूतत्व मंत्रियों के साथ खान एवं भूतत्व विभाग से जुड़े राज्यों के अधिकारी भाग ले रहे हैं. इस चिंतन शिविर का उद्देश्य खनिज संसाधनों के सतत विकास और उनके उपयोग को बढ़ावा देना है. साथ ही खनिज के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, खनन को पर्यावरण-अनुकूल बनाना, और डिजिटल तकनीकों का उपयोग करना शामिल है.

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...