Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार जोरों पर है। सभी दल के शीर्ष नेता अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में जमकर चुनावी सभाएं और रैलियां कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज मध्य प्रदेश के सतना पहुंचे। यहां उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि पहले चरण के चुनाव में इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलेगा। बता दें कि इस रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आने वाले थे, लेकिन अस्वथ्यता की वजह से वे नहीं पहुंच पाए।
Lok Sabha Election: कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा दावा
मध्य प्रदेश के सतना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलेगा। उन्होंने यहां रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि 102 सीटों पर जो वोटिंग हो गई है, उसमें INDIA गठबंधन को भारी बहुमत मिलेगा।’

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होंगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हो गयी है। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।


















