Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव का प्रचार-प्रसार जोरों पर है। इस चुनाव को लेकर कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी कर्नाटक के चित्रदुर्ग पहुंची। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश की सारी संपत्ति गिने चुने लोगों को सौंप रहे हैं।

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘PM मोदी देश की सारी संपत्ति गिने चुने लोगों को सौंप रहे हैं। वह किसानों का कर्ज माफ नहीं करते, लेकिन बड़े-बड़े उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिये। वहीं जब विपक्ष के नेता जनता के लिए आवाज उठाते हैं, तो उन्हें दबाया जाता है।
Lok Sabha Election:
बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होंगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हो गयी है। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।


















