हुंडी कारोबारी से हथियार के बल पर लाखों की लूट

मोतिहारी : माल गोदाम के समीप हुंडी कारोबारी से हथियार के बल पर 1.25 लाख रुपए की लूट की गई है। अपराधियों ने गोली मारकर लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घोड़ासहन रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पीछे हुंडी कारोबारी से हथियार के बल पर लूट हुई है। एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने कारोबारी पर भी फायरिंग की है लेकिन वह बाल-बाल बच गए। अपराधी फायरिंग करते हनुमान नगर की तरफ भागा है। करीब तीन राउंड फायरिंग की बात सामने आ रही है।

पीड़ित स्थानीय चाट मुहल्ला निवासी अजय कुमार समदर्शी ने बताया कि प्रतिदिन भी भांति यह अपने झोला में पैसा लेकर स्टेशन बाजार जा रहे थे। तभी माल गोदाम के पीछे तीन बदमाशों ने घेर कर रुपया से भरा बैग छीनने लगा। नहीं देने पर उठा पथक करने लगा। तत्पश्चात अपराधियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। एक बदमाश रुपया से भरा झोला लेकर फरार हो गया। झोला में करीब 1.25 लाख रुपया था। बहरहाल, घटना के बाद रेल पुलिस का नंबर बंद मिल रहा है। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। रेल पुलिस की भी पहुचने की सूचना मिल रही है।

यह भी पढ़े : जिले के टॉप-10 अपराधी मुन्ना पांडे गिरफ्तार

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...