Love Affair : एक तरफ घरवाली-एक तरफ बाहर वाली, आरोपी हवालात की हवा खा रेली….

Love Affair

Love Affair

Dhanbad – धनबाद के एक शोरूम में काम करने वाले शख्स को पत्नी और बच्चों को छोड़कर एक बाहरवाली के साथ लंबे समय से रहना महंगा पड़ गया। पत्नी और उसके बच्चों ने उसे दूसरी महिला के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि दूसरी महिला वहां से फरार होने में सफल रही।

ये भी पढ़ें-Kalpana Soren : भाजपा नहीं चाहती कि झारखण्ड आगे बढ़े…

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची धनबाद सदर थाने की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई है और अब वह हवालात में बंद है। पुलिस उस महिला की तलाश कर रही है जिसके साथ वह शख्स लंबे समय से पति-पत्नी के रूप में रह रहा था।

किराए के मकान में महिला के साथ रहता था आरोपी

पुलिस को फरियादी महिला एवं उसकी बहन ने बताया कि उसका पति गिरिडीह का रहने वाला है जिसका नाम धनंजय सिंह है। बरवाअड्डा इलाके में एक शोरूम में काम करता है और राहरगोड़ा इलाके में किराए के मकान पर रहता है। पिछले दो-तीन वर्षों से वह घर आना-जाना कम कर चुका था।

ये भी पढ़ें-Breaking : रांची BSNL ऑफिस में लगी भीषण आग, धुआं ही धुंआ…. 

इसी बीच पति-पत्नी के बीच संबंध खराब होने लगा। आलम यह था कि वह बच्चों की परवरिश का भी खर्च तक वहन नहीं कर रहा था। जिसके बाद उन्होंने धनबाद आकर उसकी सच्चाई से पर्दा उठाने का काम किया है। अब वह महिला चाह रही है कि उसका पति उसके साथ इमानदारी पूर्वक रहे अन्यथा जेल जाए।

Share with family and friends: