LPG Crisis: रांची में घरेलू रसोई गैस की किल्लत, इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं का सड़क जाम, रातभर लाइन में खड़े रहे लोग।
LPG Crisis रांची: राजधानी रांची में घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था चरमराने लगी है। समय पर गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी नहीं होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि उपभोक्ता रात से ही लाइन लगाने को मजबूर हैं।
LPG Crisis:रात 10 बजे से लाइन, सुबह तक नहीं पहुंचा गैस वाहन
बेलबगान और सामलौंग इलाके में बुधवार को हालात और बिगड़ गए। इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी के उपभोक्ता मंगलवार रात 10 बजे से ही सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े हो गए थे, लेकिन बुधवार दोपहर तक गैस वाहन नहीं पहुंचा।
लोगों ने अपने सिलेंडर की पहचान के लिए उस पर नाम लिखे, पत्थर रखे और कई ने सिक्कड़ तक लगा दिए, ताकि उनका नंबर सुरक्षित रहे।
Key Highlights
रांची में घरेलू गैस की भारी किल्लत
लोग रात 10 बजे से लाइन में खड़े रहने को मजबूर
गैस नहीं मिलने पर सड़क जाम, यातायात प्रभावित
लगातार दूसरे सप्ताह नहीं पहुंची गैस गाड़ी
एजेंसियों की मनमानी से बढ़ी उपभोक्ताओं की परेशानी
LPG Crisis:गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
गैस नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने बुधवार सुबह करीब 9 बजे सड़क जाम कर दिया। घंटों तक यातायात प्रभावित रहा और स्थानीय लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों का कहना है कि बार-बार बहाने बनाकर गैस की आपूर्ति टाली जा रही है।
LPG Crisis:लगातार दूसरे सप्ताह नहीं पहुंची गैस गाड़ी
स्थानीय लोगों के अनुसार हर सप्ताह मंगलवार और बुधवार को गैस वितरण होता है। पिछले सप्ताह गाड़ी खराब होने का हवाला दिया गया, जबकि इस सप्ताह पहले लोडिंग नहीं होने और फिर गाड़ी नहीं आने की बात कही गई।
लगातार दूसरे सप्ताह गैस नहीं मिलने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
LPG Crisis:एजेंसियों की मनमानी से बढ़ी समस्या
नियम के अनुसार एजेंसियों को होम डिलीवरी करनी होती है, लेकिन सामान्य दिनों में कई एजेंसियां तय प्वाइंट बनाकर ही गैस वितरण करती हैं। इस पर कार्रवाई नहीं होने से एजेंसियों की मनमानी बढ़ गई है, जिसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
Highlights


