Madhepura Police ने भारी मात्रा में अवैध गांजा के साथ दबोचा एक तस्कर

मधेपुरा: राज्य में पूर्ण शराबबंदी है। शराबबंदी लागू होने के बावजूद राज्य में कई शराब समेत अन्य प्रकार के नशा का अवैध धंधा जोरों पर है। नशा के कारोबारी अवैध तरीके से विभिन्न नशा का सामान की तस्करी करते हैं और अवैध कारोबार भी कर रहे हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है और इसी कड़ी में मधेपुरा पुलिस ने 57 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि जब्त गांजा की कीमत करीब 50 लाख रूपये है। मामले में एसपी संदीप सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मधेपुरा के एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी में टीम ने पुरैनी थाना क्षेत्र के डुमरैल वार्ड संख्या 05 से 57.5 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान डुमरैल का रहने वाला अमित कुमार है। बताया जाता है कि जब्त गांजा की कीमत करीब 50 लाख रुपया है। एसपी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में आई बाढ़ का फायदा उठा कर तस्करों ने भारी संख्या में गांजा लाया और खुल कर कारोबार कर रहे थे। फ़िलहाल यह पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

एसपी ने तस्कर का तार अंतरजिला और अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़े होने की आशंका जताई और जाँच की बात कही। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर का पिता भी लंबे समय तक गांजा की तस्करी करता रहा है और उसके विरुद्ध भी कई मामले दर्ज हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Kosi में बढे जलस्तर से मधेपुरा में भी हाहाकार, लोग लगा रहे तत्काल मदद की गुहार

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

Madhepura Police Madhepura Police Madhepura Police Madhepura Police

Madhepura Police

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...