Koderma: बंद मकान से मिला भारी मात्रा में गांजा, सालों से चल रहा था अवैध कारोबार

कोडरमा : तिलैया थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पीछे एक बंद पड़े मकान से

पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है.

बरामद किया गया गांजा लोहे की 2 पेटी और दो अलग-अलग बंडल में बांध कर रखा हुआ था.

जिस कमरे से यह गांजा बरामद किया गया उसे देखने से यह प्रतीत होता है कि

यहां पर सालों से गांजा के अवैध कारोबार किया जा रहा है

और भारी मात्रा में गांजा का स्टॉक किया गया था.

ganja1 22Scope News

गांजा को जब्त कर कार्रवाई में जुटी पुलिस

हालांकि शुक्रवार देर रात जब यहां पुलिस की टीम छापेमारी करने पहुंची तो कमरा बंद था और कमरे में रहने वाला व्यक्ति फरार था. जानकारी के मुताबिक यह घर कोडरमा थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला की है और किराएदार के रूप में एक दूसरा व्यक्ति गांजा का यह कारोबार कर रहा था. फिलहाल पुलिस ने बरामद किए गए गांजा को जब्त कर लिया है और कार्रवाई में जुट गई है। बरामद किया गांजा लाखों रुपए का बताया जा रहा है.

ganja12 22Scope News

अवैध कारोबार करने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी पुलिस

इससे पहले भी तिलैया थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में गांजा तस्करी को लेकर कार्रवाई की गई है. पहले भी भारी मात्रा में गांजा पकड़ा जा चुके हैं. बरामद किया गया गंजा पूरी तैयार कर और छटाई कर पैक किया गया था और यहां सही से तस्करी कर दूसरे प्रदेशों में ले जाने की तैयारी थी. एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है और गांजे का अवैध कारोबार करने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी है.

रिपोर्ट: कुमार अमित

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

साप्ताहिक राशिफल (30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026): मेष से मीन...

30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए

आज का राशिफल और पंचांग 30 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 30 नवंबर 2026 (सोमवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Bihar Administrative Review: बिहार में भूमि विवाद पर CM सम्राट चौधरी...

Bihar Administrative Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को सकारात्मक सोच, संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ आम लोगों की समस्याओं का...