महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें : टिटिलागढ़-टुंडला और भुवनेश्वर-टुंडला रूट पर अतिरिक्त सेवाएं शुरू

महाकुंभ मेला को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इन विशेष ट्रेनों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को कुंभ मेला तक सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करना है।

ट्रेन संख्या 08314/08313 टिटिलागढ़-टुंडला महाकुंभ मेला स्पेशल (वाया रांची)

यह ट्रेन 09, 16, 23 जनवरी और 06, 20, 27 फरवरी को टिटिलागढ़ से चलेगी। टिटिलागढ़ से यह ट्रेन शाम 5:00 बजे रवाना होगी और टुंडला सुबह 2:30 बजे पहुंचेगी। रूट में हटिया, रांची और मुरी स्टेशनों पर भी स्टॉपेज होंगे।

ट्रेन संख्या 08313 टुंडला-टिटिलागढ़ महाकुंभ मेला स्पेशल (वाया रांची)

यह ट्रेन 11, 18, 25 जनवरी और 08, 22 फरवरी, 01 मार्च को टुंडला से चलेगी। टुंडला से यह ट्रेन सुबह 5:00 बजे रवाना होगी और टिटिलागढ़ रविवार सुबह 11:00 बजे पहुंचेगी।

भुवनेश्वर-टुंडला-भुवनेश्वर महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन (वाया मुरी)

ट्रेन संख्या 08425 भुवनेश्वर से 01, 08, 22 जनवरी, 05, 19 और 26 फरवरी को चलेगी। भुवनेश्वर से यह ट्रेन दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी और टुंडला रात 8:15 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 08426 टुंडला से 03, 10, 24 जनवरी, 07, 21 और 28 फरवरी को चलेगी। टुंडला से यह ट्रेन सुबह 03:00 बजे रवाना होगी और भुवनेश्वर सुबह 7:00 बजे पहुंचेगी।

इसके अतिरिक्त, चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्य के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित हो सकती हैं। इनमें 18311 विशाखापटनम-वाराणसी एक्सप्रेस और 18312 वाराणसी-विशाखापटनम एक्सप्रेस शामिल हैं, जो 29 और 30 दिसंबर को रद्द रहेंगी। वहीं, कुछ अन्य ट्रेनें जैसे 07051 हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल और 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस में विलंब हो सकता है।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...