Sunday, October 26, 2025
Loading Live TV...

Latest News

चुनाव के बीच खरना का प्रसाद खाने चिराग के घर पहुंचे CM नीतीश, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच छठ पूजा का महापर्व चल रहा है। कल यानी 25 अक्टूबर से चार दिन का चलने वाला महापर्व छठ की शुरुआत हुई थी। कल नहाय खाय से छठ पूजा की शुरुआत हुई। आज यानी 26 अक्टूबर को खरना है, वहीं 27 अक्टूबर को डूबते हुए सूर्य का अर्घ्य और 28 अक्टूबर को उगते हुए सूर्य के अर्घ्य के साथ छठ पूजा का समापन हो जाएगा।चिराग ने पैर छूकर नीतीश का लिया आशीर्वाद, फिर ले गए घर आपको बता दें कि इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव के बीच समय...

थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाने मामले पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का आक्रोश: कहा — “यह गलती नहीं, पूरे स्वास्थ्य तंत्र...

Ranchi: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड के चाईबासा जिले में थैलेसीमिया से ग्रस्त बच्चों को रक्त HIV संक्रमित खून चढ़ाए जाने की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने इस मामले को “अत्यंत भयावह और अमानवीय लापरवाही” बताया। मंत्री ने कहा कि यह घटना केवल एक चिकित्सीय गलती नहीं, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य तंत्र की विफलता का प्रतीक है। जिन बच्चों की जिंदगी उपचार से बचाई जानी थी, उन्हें लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी ने आजीवन पीड़ा दे दी है। मामले की उच्चस्तरीय जांच होः  मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि केवल मुआवजे की घोषणा पर्याप्त नहीं है,...

सांसद सुधाकर का NDA पर जुबानी हमला, कहा- जो RJD छोड़कर गए हैं उन्हें जनता सिखायेगी सबक

कैमूर : बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी बीच बक्सर सांसद सुधाकर सिंह और सासाराम सांसद मनोज राम भभुआ पहुंचे जहां उन्होंने राजद पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर महागठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। दोनों सांसद भभुआ विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी बिरेंद्र सिंह कुशवाहा के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे।सुधाकर सिंह का NDA पर करारा हमला, कहा- ये जुमलेबाज लोग हैं कार्यक्रम के दौरान दोनों सांसदों ने एनडीए के प्रत्याशी पर जमकर निशाना साधा। सांसदों ने कहा कि जो प्रत्याशी पहले...

ओबी धंसने से बड़ा हादसा : एक मजदूर की मौत, दो घायल

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

Dhanbad : जिले की पुटकी थाना क्षेत्र के गोपालीचक स्थित सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग कंपनी के ओबी (ओवर बर्डन) क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। ओबी धंसने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना में दो मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार मृतक मजदूर दीपक पंडित डीजल लेकर माइंस क्षेत्र में गया था। ट्रक में तेल डालने के बाद पास में ही खड़ा था। इसी दौरान अचानक ओबी स्लाइड होकर नीचे गिर गई। ओबी में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही पास में मौजूद दो अन्य मजदूर भी जख्मी हो गए।

घटना के बाद घायल मजदूरों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। वहीं गंभीर रूप से घायल दीपक पंडित को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ओबी धंसने से बड़ा हादसा – नौकरी और मुआवजे की मांगः

मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर प्रबंधन और मजदूर प्रतिनिधियों के बीच वार्ता की गई। काफी बातचीत के बाद कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति दी। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

रिपोर्टः अनिल पांडे

Related Posts

Dhanbad: कुड़मी समाज का फिर से शुरू होगा आंदोलन, 2 नवंबर...

Dhanbad: कुड़मी समाज की ओर से बृहत झारखंड कुड़मी समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंटू महतो ने...

प्रभातम मॉल में सिक्युरिटी गार्ड और युवक के बीच हुई मारपीट,...

Dhanbad: जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित प्रभातम मॉल में शुक्रवार की शाम उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब वाहन लगाने को लेकर...

मांदर की थाप पर झूमते ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाया सोहराय...

Dhanbad: जिले के ग्रामीण अंचलों में सोहराय पर्व पूरे उत्साह और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस मौके पर गांवों में खुशी और...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel