निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार घूस लेते चौकीदार गिरफ्तार, ASI पर भी कार्रवाई की तैयारी

गयाजी : गयाजी जिले के बेलागंज थाना में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चौकीदार मनीष कुमार को नौ हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक जमीनी विवाद के मामले में नाम हटाने के एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी। इस कार्रवाई के बाद थाना में हड़कंप मच गया है।

Health Department Add 5 22Scope News

मामला वर्ष 2023 के एक जमीनी विवाद से जुड़ा है

मामला वर्ष 2023 के एक जमीनी विवाद से जुड़ा है। पनारी गांव निवासी रविंद्र यादव के बेटे का नाम केस से हटाने के लिए कुल 12 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। आरोप है कि इसमें से तीन हजार रुपए पहले ही ले लिए गए थे, जबकि बाकी नौ हजार रुपए देने का दबाव बनाया जा रहा था। परिवादी ने इसकी लिखित शिकायत पटना निगरानी विभाग से की। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।

Monitoring Department 2 22Scope News

निगरानी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चौकीदार मनीष कुमार को घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया

निगरानी की टीम ने बेलागंज थाना के सामने स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चौकीदार मनीष कुमार को नौ हजार रुपए घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अपने साथ पटना ले जाया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बेलागंज थाना में तैनात एसआई अशोक कुमार के कहने पर ही चौकीदार रिश्वत की रकम वसूल रहा था। निगरानी टीम की कार्रवाई के दौरान एसआई अशोक कुमार मौके से फरार हो गया।

Monitoring Department 22Scope News

शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप की कार्रवाई की गई और चौकीदार को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया – DSP समीर चंद्र झा

निगरानी विभाग के डीएसपी समीर चंद्र झा ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप की कार्रवाई की गई और चौकीदार को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया। वहीं फरार एसआई अशोक कुमार की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की संभावना है।

Monitoring Department 1 22Scope News

यह भी पढ़े : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रिश्वत लेते सर्वे अमीन गिरफ्तार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi India vs West Indies T20: रांची में India vs West...

Ranchi India vs West Indies T20: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash: Giridih News: सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash, गिरिडीह: दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध का द्वादश कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जा...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...