नेपाल बॉर्डर पर उर्वरक माफिया पर बड़ा प्रहार, 2 हजार बोरी खाद जब्त, नकली DAP फैक्ट्री का भंडाफोड़

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के बनकटवा में सशस्त्र सीमा बल (SSB), पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई हुई है। कई कारोबारियों पर एफआईआर की तैयारी चल रही है। सीमावर्ती इलाकों में छापेमारी जारी है। पूर्वी चंपारण के सीमावर्ती बनकटवा प्रखंड में उर्वरक की कालाबाजारी और नकली डीएपी बनाने वाले गिरोह के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। छह जुलाई 2026 की रात एसएसबी की 71वीं बटालियन, स्थानीय पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने बड़हरवा, रेगनिया, आठमोहन और बीजबनी गांवों में छापेमारी कर तस्करी के लिए रखे गए करीब दो हजार बैग उर्वरक बरामद किए।

संयुक्त टीम ने सभी उर्वरकों को जब्त कर लिया है

संयुक्त टीम ने सभी उर्वरकों को जब्त कर लिया है। इस मामले में जावेद अंसारी, विश्वनाथ राय, सिकंदर राय, सिखु राय और सुधीर राय के खिलाफ उर्वरक कालाबाजारी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी के दौरान अगरवा गांव में प्रमोद राय और मदन राय द्वारा नकली डीएपी खाद तैयार किए जाने का भी खुलासा हुआ। मौके पर नकली डीएपी बनाने के पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जा रही है।

Fertilizer Mafia 1 22Scope News

यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई – जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह

जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में उर्वरक की कालाबाजारी और तस्करी पर रोक लगाने के लिए आगे भी लगातार छापेमारी जारी रहेगी ताकि किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराई जा सके।

Fertilizer Mafia 2 22Scope News

किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी – प्रशासन

जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने यह भी बताया कि इससे पहले भी बनकटवा, आदापुर, छौड़ादानों और घोड़ासहन प्रखंड के कई खाद दुकानदारों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ उर्वरक की कालाबाजारी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Fertilizer Mafia 3 22Scope News

यह भी पढ़े : सचिव ने कहा- खाद्यान्न वितरण में लापरवाही व अनियमितता किसी भी कीमत पर नहीं होगी बर्दाश्त

सोहराब आलम की रिपोर्ट

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...

GST Reform: जीएसटी में बड़ा बदलाव, अब गिरफ्तारी से पहले कोर्ट...

GST Council के फैसलों से कारोबारियों को राहत मिलने का दावा। टैक्स चोरी के आपराधिक मामलों की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़...

JSSC CGL Case: झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के फैसले...

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पेपर लीक...