भारतीय नगर में देह व्यापार पर दूसरा बड़ा प्रहार, रेड लाइट एरिया में छापेमारी, 4 नाबालिग समेत 18 गिरफ्तार

सहरसा : सदर थाना पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के भारतीय नगर स्थित रेड लाइट एरिया में छापेमारी की है। पुलिस ने इस दौरान कई महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर साइबर डीएसपी कल्याण आनंद के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस ने भारतीय नगर स्थित रेड लाइट एरिया में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कुल 18 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें चार नाबालिग लड़कियां, 10 बालिग महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं।

इसी इलाके में लगभग विगत माह पहले भी छापेमारी की गई थी – पुलिस

पुलिस के अनुसार, इसी इलाके में लगभग विगत माह पहले भी छापेमारी की गई थी। उस समय कई महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था तथा देह व्यापार से जुड़े कई ठिकानों को सील किया गया था। लेकिन आरोप है कि सील किए गए स्थानों को तोड़कर फिर से अवैध गतिविधियां शुरू कर दी गई थीं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। नाबालिगों के मिलने के बाद मामले को और गंभीरता से लिया जा रहा है।

Saharsa Police 2 22Scope News

Saharsa Police 3 22Scope News

छापेमारी के दौरान 4 नाबालिग, 10 बालिग महिलाओं व 4 पुरुषों को हिरासत में लिया गया है – साइबर DSP कल्याण आनंद

साइबर डीएसपी कल्याण आनंद ने कहा कि छापेमारी के दौरान चार नाबालिग, 10 बालिग महिलाओं और चार पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। मामले की बिंदुवार जांच की जा रही है। कुछ घरों को पहले हुई छापेमारी में सील किया गया था। उक्त जगहों का भी प्रयोग किया जाने की सूचना है। सभी पहलुओं की जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। लगातार दूसरी बार हुई इस बड़ी कार्रवाई से साफ है कि पुलिस देह व्यापार के अवैध नेटवर्क पर शिकंजा कसने में जुटी है। अब जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि इस पूरे रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Saharsa Police 1 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : सिंहेश्वर में ‘अंडरकवर’ ऑपरेशन : ग्राहक बन पहुंची पुलिस, देह व्यापार के आरोप में 11 गिरफ्तार

राजीव झा की रिपोर्ट

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...