गोपालगंज में मतगणना के दिन बड़ी वारदात टली, कुख्यात बाबर कार्बाइन-पिस्टल के साथ गिरफ्तार

गोपालगंज : विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन गोपालगंज पुलिस ने बड़ी आपराधिक घटना को होने से पहले ही विफल कर दिया। नगर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कुख्यात अपराधी फहीम सिद्दीकी उर्फ बाबर को एक देसी कार्बाइन, पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई तुरकहा मोड़ के पास चेकिंग अभियान के दौरान हुई, जब संदिग्ध अपाची बाइक सवार बाबर को रोका गया।

4 1 page 0001 5 22Scope News

बाबर मतगणना के दिन एक हाई प्रोफाइल व्यक्ति की हत्या करने की नीयत से गोपालगंज आया था – SP अवधेश दीक्षित

शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि बाबर मतगणना के दिन एक हाई प्रोफाइल व्यक्ति की हत्या करने की नीयत से गोपालगंज आया था। उसने सुरक्षा घेरा भेदकर शहर में प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने उसे पहले ही पकड़ लिया। एसपी के मुताबिक, बाबर थावे थाना क्षेत्र के हरदिया गांव का रहने वाला है और उसका लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में पांच किलो सोना लूट कांड, सीएए विरोध प्रदर्शन में उपद्रव, अवैध हथियार रखने जैसे कई गंभीर मामलों में शामिल रहा है। कई बार बेउर जेल भी जा चुका है।

Content Hindi Vedanta Quarter Page page 0001 4 22Scope News

बाबर ने स्वीकार किया कि जमीन कब्जाने को लेकर हत्या की साजिश रची गई थी – पुलिस

गिरफ्तारी के बाद की गई शुरुआती पूछताछ में बाबर ने स्वीकार किया कि जमीन कब्जाने को लेकर हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस अब उसके नेटवर्क, सहयोगियों और संभावित सुरागों की जांच में जुटी है। पुलिस प्रशासन ने इस गिरफ्तारी को मतगणना के दिन जिले की कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में बहुत बड़ी सफलता बताया है। फिलहाल बाबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Content English Vedanta Quarter Page page 0001 1 22Scope News

यह भी पढ़े : RJD की हार के बाद लालू परिवार में महाभारत शुरू, तेजस्वी के संजय बने ‘शकुनि’

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

JCECEB Polytechnic Entrance Exam 2026: पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए सभी...

JCECEB Polytechnic Entrance Exam 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) की ओर से आयोजित पॉलिटेक्निक एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन-2026, 12 जुलाई को होगा।...

Ranchi Lohardaga MEMU Train Delay: रांची-लोहरदगा मेमू की लेटलतीफी से परेशान...

Ranchi Lohardaga MEMU Train Delay: रांची-लोहरदगा रेल रूट पर चलने वाली MEMU ट्रेन की लगातार देरी यात्रियों के लिए एक गंभीर समस्या बनती जा रही...

Mithilesh Kumar Singh First Death Anniversary: कामरेड मिथिलेश कुमार सिंह की...

Mithilesh Kumar Singh First Death Anniversary: शनिवार को रामगढ़ जिले के डांडी ब्लॉक में गिद्दी हॉस्पिटल चौक पर CPI (ML) और बिहार कोलियरी वर्कर्स यूनियन...