पटना में बड़ी वारदात नाकाम, घर के बाहर बैठे व्यक्ति पर तानी गई बंदूक, अपराधी की जमकर पिटाई

पटना सिटी : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आलमगंज थाना क्षेत्र के माखनपुर ईदगाह के पास बुधवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने एक घर के बाहर बैठे व्यक्ति पर बंदूक तान दी और ट्रिगर दबाने ही वाले थे कि अचानक पास बैठे लोगों ने साहस दिखाते हुए अपराधियों को दबोच लिया।

goal 22Scope News

न केवल अपराधी की पिस्टल छीन ली बल्कि जमकर धुनाई भी की

वहीं स्थानीय लोगों ने न केवल अपराधी की पिस्टल छीन ली बल्कि जमकर धुनाई भी की। हालांकि दोनों अपराधी मौका पाकर फरार हो गया। जाते-जाते अपराधी अपनी मोटरसाइकिल, हथियार और कारतूस छोड़कर भाग निकले। सूचना मिलते ही आलमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जब्त किए गए हथियार, बाइक और कारतूस को कब्जे में ले लिया।

पीड़ित सुधीर कुमार ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है

घटना के बाद पीड़ित सुधीर कुमार ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया कि वारदात के समय सुधीर कुमार अपने भाई संजीव कुमार, विनोद कुमार और मां के साथ घर के बाहर बैठे थे। इस हमले को लेकर पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि इस घटना के पीछे उनके पड़ोसी का हाथ हो सकता है, जिनसे पिछले पांच वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है।

यह भी पढ़े : अब VIP इलाके भी सुरक्षित नहीं, युवक को मंत्री अशोक के आवास के गेट पर मारी गोली

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानें श्राद्ध, तर्पण...

पितृ पक्ष में पूर्वजों का स्मरण, तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। जानिए श्राद्ध का धार्मिक महत्व, पांच प्रमुख प्रकार और पिंडदान की मान्यता।Pitru...

CGL Paper Leak: CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची,...

CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक, फर्जीवाड़े और सीट बेचने के मामले में CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची है। अब तक...

JTET 2026: झारखंड में एक नवंबर को होगी जेटेट परीक्षा, हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट ने जैक के आग्रह को स्वीकार करते हुए JTET परीक्षा एक नवंबर को आयोजित करने की अनुमति दे दी है। अगली सुनवाई...