हाईटेंशन बिजली पोल के सिरे पर जा चढ़ा शख्स

बिहारः गया में एक व्यक्ति हाईटेंशन बिजली पोल के सिरे पर जा चढ़ा. करीब 100 फीट की ऊंचाई के आसपास रहे हाईटेंशन बिजली पोल के सिरे पर पहुंचकर वह मौत को छूने की कोशिश भी कर रहा था. इस पोल से 33000 वोल्ट की अलग-अलग कई तारें गुजरी थी, लेकिन किस्मत ने इस शख्स का साथ दिया. करीब 1 घंटे के भयावह ड्रामे के बीच यह शख्स जिंदा बच गया.

हाईटेंशन बिजली पोल के सिरे पर जा चढ़ा शख्स

गया जिले के चेरकी थाना क्षेत्र की है घटना

गया जिले के चेरकी थाना क्षेत्र के परसाकला गांव की यह घटना है. एक शख्स अचानक से हाईटेंशन बिजली पोल के एकदम से सिरे पर देखा जाता है, जो इस पोल से बांधकर अलग-अलग होकर गुजरी विद्युत करंट प्रवाहित तारों को भी छूने की कोशिश करता है. मौत को आमंत्रण देने का यह भयावह खेल देख लोग दहल जाते हैं. काफी संख्या में लोगों की भीड़ वहां मौजूद होती है. लोग हाईटेंशन बिजली पोल पर चढ़े शख्स को उतरने की बात कहते हैं, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं होता है. करीब 1 घंटे तक उसके भयावह ड्रामे का सिलसिला चलता रहता है.

नीचे उतर आने की गुहार लगाते रहे लोग

मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी. लोग हाईटेंशन बिजली पोल के सबसे ऊपरी भाग पर उक्त शख्स को देख हैरान थे. लोग उसे नीचे उतर आने की बात कह रहे थे. बिजली का करंट लग जाने को चेता रहे थे. किंतु वह शख्स किसी की सुनने को तैयार नहीं था. कभी ऊपर तो कभी नीचे आ-जा रहा था. इस स्थिति की सूचना चेरकी थाना की पुलिस को दी गई. ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले उक्त व्यक्ति नीचे उतर गया, लेकिन भीड़ को फायदा उठाकर बिना कुछ कहे निकल जाने में सफल हो गया.  शख्स के मौके से निकल जाने के बाद चेरकी थाना की पुलिस वहां पहुंची.

सूचना पर पहुंची थी पुलिस

इस संबंध में चेरकी थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बताया कि एक व्यक्ति के हाईटेंशन बिजली पोल पर चढ़ जाने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस को मौके के लिए रवाना किया गया था. पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह व्यक्ति हाईटेंशन बिजली पोल से उतर कर चला गया. उसके संबंध में फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है, कि वह कौन शख्स था.

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...