Begusarai में बिजली पोल से गिर कर मानव बल की मौत, शट डाउन लेकर चढ़ा था तभी…

बेगूसराय: Begusarai में काम के दौरान एक बिजली विभाग के मानव बल की पोल से गिरकर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर बेगूसराय रोसरा एसएच 55 को जाम कर हंगामा किया। दरअसल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किल्ली मोहनपुर गांव निवासी स्वर्गीय उमाशंकर सिंह का 31 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार आज शाम वासुदेवपुर चांदपुर में बिजली पोल पर बिजली ठीक करने पहुंचा था।

जानकारी के मुताबिक शटडाउन लेकर राहुल बिजली पोल पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था लेकिन तभी बिजली आ गई और वह पोल से झटका खाकर नीचे गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों को मिली तो स्थानीय लोग और परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और शव को लेकर कोरिया चौक के पास एस एच 55 को जाम कर दिया। करीब 3 घंटे से भी अधिक स्थानीय लोग और परिजन शव के साथ एस एच 55 को जाम कर रखा। Begusarai Begusarai Begusarai Begusarai Begusarai 

परिजनों का आरोप है कि 3 घंटे जाम के बावजूद बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी घटनास्थल पर और जामस्थल पर नहीं पहुंचे। फिलहाल मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम खत्म करवाया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोग बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े थे ताकि मृतक के परिवार वालों को उचित मुआवजा दिया जा सके।

बताया जाता है कि राहुल कुमार 6 माह पहले ही मानव बल में काम शुरू किया था और आज बिजली विभाग के आदेश पर ही बिजली ठीक करने गया था जहां वह हादसे का शिकार हो गया। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से ही राहुल की मौत हुई है लेकिन सड़क जाम करने के बावजूद बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Siwan: शहीद रामबाबू की पत्नी को नहीं है पता, जनवरी में शादी के बाद अप्रैल में ज्वाइन की थी ड्यूटी

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...