Banka Crime News : अपराध की योजना बना रहे बदमाशों को पुलिस ने खदेड़ा, कारतूस व खोखा बरामद

Banka Crime News : बांका जिला के धोरैया व धनकुंड थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित धोरैया थाना क्षेत्र के जोठा बहियार से धनकुंड व धोरैया पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर दो देसी मास्केट, एक एयर गन, तीन जिंदा कारतूस और सात खोखा बरामद किया है। पुलिस ने नाटकीय घटनाक्रम में अवैध हथियार बरामद करने में सफलता पाई है लेकिन हथियार लेकर चलने वाले पुलिस से हाथापाई कर फरार होने में सफल रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनकुंड थानाध्यक्ष छोटू कुमार को गुप्त सूचना मिली कि परसा बनियाचक बहियार में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से हथियार के साथ कोई आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। जिस पर धनकुंड थानाध्यक्ष द्वारा वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए मामले के सत्यापन हेतु पुलिस टीम के साथ परसा बनियाचक बहियार पहुंचे तो देखा कि कुछ व्यक्ति जमावड़ा बनकर बैठे हैं।

Best GPS in India

Banka Crime News :

संदेह के आधार पर घेराबंदी कर पीछा करने का प्रयास किया तो पुलिस टीम को आते देख सभी व्यक्ति भागने लगे। कुछ व्यक्ति के पास बड़े-बड़े हथियार थे। भागते समय सभी व्यक्ति धोरैया थाना क्षेत्र के जोठा बहियार आ गए। पीछा करते हुए धनकुंड थानाध्यक्ष छोटू कुमार को कुछ व्यक्तियों ने पकड़ लिया तथा उनके साथ हाथापाई करते हुए मारपीट की। लोगों ने थानाध्यक्ष का सरकारी पिस्टल भी छिनने का प्रयास किया।

Banka Crime News :

इसी दौरान धनकुंड थानाध्यक्ष के द्वारा इसकी सूचना धोरैया थानाध्यक्ष को दी गई। जिस पर धोरैया थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अशोक कुमार पुलिस बलों के संग जोठा बहियार पहुंचे। धोरैया पुलिस को आते देख अपराधी तीन हथियार फेंक कर भाग गए। जबकि कुछ लोग छोटे हथियार को साथ लेकर भाग खड़े हुए। जोठा बहियार पहुंची धोरैया व धनकुंड पुलिस ने घटनास्थल से एक एयर गन, दो देशी पिस्तौल के साथ-साथ तीन जिंदा कारतूस और सात खोखा बरामद किया। वहीं घटनास्थल से पुलिस ने एक बाइक भी जब्त किया है।

यह भी देखें :

Banka Crime News :

इस संदर्भ में धनकुंड थानाध्यक्ष छोटू कुमार के लिखित आवेदन पर धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में खड़ौंधा जोठा पंचायत की मुखिया निभा देवी के पुत्र जितेंद्र भारती उर्फ जीतू, जोठा गांव निवासी डब्लू चौधरी, प्रशांत सिंह, बबलू सिंह, सिट्टु चौधरी, राहुल कुमार और सोनू चौधरी समेत पांच अज्ञात को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

Banka Crime News : 

उधर, घटना की सूचना मिलने पर बौंसी एसडीपीओ अर्चना कुमारी, रजौन सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार समेत बाराहाट, पंजवारा और नवादा थाना के थानाध्यक्ष भी पुलिस बलों के संग घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नामजद आरोपियों के घर पर भी छापेमारी की। सभी आरोपी घर छोड़कर फरार पाए गए। इस संदर्भ में धोरैया थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने कहा कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा सघन छापेमारी अभियान जारी है।

यह भी पढ़े : किसान के बंद पड़े आवास का ताला तोड़ की गई चोरी

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...