मैनहर्ट ने सरयू राय के खिलाफ 100 करोड़ रुपये के मानहानि का दावा दायर किया

रांची: मैनहर्ट कंपनी ने विधायक सरयू राय के खिलाफ मानहानि का दावा करते हुए रांची सिविल कोर्ट में 100 करोड़ रुपये का मामला दर्ज कराया है। कंपनी ने आरोप लगाया है कि सरयू राय लगातार कंपनी की छवि को नुकसान पहुंचाते हुए उनके खिलाफ विवाद उठाते रहे हैं, जिससे कंपनी को आर्थिक और प्रतिष्ठात्मक नुकसान हुआ है।

मैनहर्ट ने अपनी याचिका में बताया है कि वर्ष 2005-06 के दौरान रांची में सीवरेज ड्रेनेज परियोजना के संदर्भ में सभी निर्णय कैबिनेट या सक्षम स्तर से लिए गए थे। प्रारंभ में यह कार्य ओआरजी कंपनी को सौंपा गया था, लेकिन कार्य संतोषजनक न होने के कारण ओआरजी का कार्यादेश समाप्त कर दिया गया। इसके बाद मैनहर्ट को परियोजना का कार्य सौंपा गया।

कंपनी का कहना है कि सरयू राय ने कंपनी के खिलाफ बार-बार आरोप लगाते हुए मुद्दे को उछाला और इससे कंपनी की छवि को काफी नुकसान हुआ। इस पर विभाग और विशेषज्ञों की कमेटी ने जांच की और तत्कालीन महाधिवक्ता की सलाह ली। सभी निर्णय कैबिनेट से अनुमोदित किए गए थे। सरयू राय उस समय विधानसभा की इंप्लीमेंटेशन कमेटी के चेयरमैन के तौर पर मामले की जांचकर्ता बने थे। जांच रिपोर्ट और हाई कोर्ट के निर्णय के आधार पर सरकार ने मैनहर्ट को काम जारी रखने और भुगतान का आदेश दिया।

कंपनी ने अदालत से मांग की है कि उसे 100 करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में दिए जाएं और सरयू राय के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

Saffrn

Trending News

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी, रिश्वत लेते निगरानी विभाग के हत्थे...

पटना : पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पटना पुलिस के एडिशनल एसएचओ अर्जुन यादव को निगरानी विभाग की टीम...

Ramgarh Child Labour Case: ईंट भट्ठों में बाल मजदूरी का खुलासा,...

 रामगढ़ जिले में ईंट भट्ठों पर बाल मजदूरी का आरोप, 124 भट्ठों में बच्चों से काम कराने की शिकायत, प्रशासन ने रेस्क्यू के दिए...

LPG Price Hike: 19 किलो Commercial Cylinder महंगा, रांची में 994...

 रांची समेत देशभर में 19 किलो कॉमर्शियल गैस सिलिंडर 994 रुपये महंगा, घरेलू सिलिंडर के दाम स्थिर, नए कनेक्शन भी महंगे।LPG Price Hike रांची:...

Jharkhand High Court Hearing: PGT भर्ती में Double Degree विवाद, कोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में PGT भर्ती में डबल डिग्री विवाद पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, चयन प्रक्रिया दो महीने से अटकी।Jharkhand High...

Ranchi Flight Update: समर स्पेशल फ्लाइट्स शुरू, Air India Express और...

 रांची से 1 मई से 30 जून तक Air India Express की 3 नई फ्लाइट्स, मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान, IndiGo...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img