मांझी ने एक और बड़े विभाग की कर दी मांग

गया : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने सीएम नीतीश कुमार और भाजपा से एक और मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि वह केवल अनुसूचित जाति कल्याण मंत्रालय से संतुष्ट नहीं है। मांझी ने एक और बड़े विभाग की मांग कर दी है। मांझी ने गया में एक सभा के दौरान अपने दर्द भरी भड़ास निकाली है।

उन्होंने कहा दिया कि वह केवल अनुसूचित जाति कल्याण मंत्रालय से संतुष्ट नहीं है। हमें तो पुल पुलिया, सड़क, नदी और तालाब सहित ग्रामीण क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी भी मिलनी चाहिए। पहले हम मंत्री थे तो हमें भी यही मंत्रालय मिला। बेटा मंत्री बना तो यही मंत्रालय बना दिया। हम क्या सिर्फ इसी मंत्रालय के लिए है, हमें भी बड़े विभाग का मंत्रालय मिलना चाहिए, इसके लिए हमे दुख है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए नीतीश कुमार को सोचे के चाही की वर्ष 1984 से 2013 तक हम इसी मंत्रालय मिला। फिर बीच में हमें मुख्यमंत्री बना दिया गया। जब फिर मेरे बेटे को मंत्री बनाया गया तो यही मंत्रालय दे दिया गया।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...