प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, कई घायल, डीजे बजाने को लेकर हुई थी कहासुनी

Hazaribagh: जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलतू गांव में शनिवार शाम सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प और पत्थरबाजी में बदल गई। इस घटना में एक बच्चा समेत सात लोग घायल हो गए, जबकि स्थिति नियंत्रित करने के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं।

डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेलतू गांव के ग्रामीण सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए रानी तालाब की ओर जा रहे थे। विसर्जन जुलूस में डीजे बजाया जा रहा था, जिस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई और फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

पत्थरबाजी के बाद पुलिस को करना पड़ा आंसू गैस का प्रयोग:

विवाद बढ़ने पर मौके पर पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही केरेडारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में करने की कोशिश की। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को एक राउंड आंसू गैस का प्रयोग करना पड़ा।

घायलों का अस्पताल में इलाज:

घटना में घायल लोगों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

स्थिति नियंत्रण में, प्रशासन सतर्क:

एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से बेलतू गांव और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस की मौजूदगी से हालात सामान्य बने हुए हैं।

 

 

Bokaro Hospital Safai Karmi Hadtal: सफाईकर्मियों की हड़ताल से बदहाल हुआ...

Bokaro Hospital Safai Karmi Hadtal: झारखंड सरकार लगातार सफाई को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है। अधिकारी और जन-प्रतिनिधि समय-समय पर सफाई अभियानों में हिस्सा...

3 मंजिला इमारत से कूदकर युवक ने दी जान, 5 साल...

भागलपुर : भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के सुर्खीकल इलाके में एक युवक ने तीन मंजिला इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : गिरिराज ने कहा- इस पर नहीं...

पटना : भरत तिवारी हत्याकांड को लेकर सियासत गरम है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा...