प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद, जमकर किया बवाल

जामताड़ा : जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के टोपाटांड के मोहली टोला में सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गई. बताया जा रहा है कि डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद उत्पन्न हुआ. विवाद को देख डीजे गाड़ी मौके पर से भाग खड़ा हुआ. जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने मूर्ति विसर्जन करने से साफ मना कर दिया और प्रशासन के आने का इंतजार कर रहे थे.

वहीं मूर्ति विसर्जन के दौरान भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल के गांव पहुंचने पर एक पक्ष के लोगों ने जमकर बवाल किया. लेकिन मौके पर मौजूद बीडीओ, सीओ, सर्किल इंस्पेक्टर तथा मजिस्ट्रेट की तत्परता से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और मामले को शांत कराया गया. जिसके बाद सोमवार देर रात को प्रतिमा का विसर्जन किया गया.

आपको बता दें कि रविवार की देर रात को भी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के फिटकोरिया गांव के विष्णुडीह टोले में सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान मार्ग को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी. जिसमें प्रशासन के हस्तक्षेप से वैकल्पिक मार्ग से विसर्जन किया गया था.

रिपोर्ट : उज्जवल

हिजाब पर मचे विवाद के बीच इसे बेचने वालों का हुआ मुनाफा, 10 से 20 फीसदी तक बढ़ गई सेल

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...

Mokama MLC Election Clash: बिहार MLC चुनाव के बीच मोकामा में...

Mokama MLC Election Clash: बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान मोकामा में जेडीयू विधायक अनंत सिंह और एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थकों के...

Chhotu Singh Detained During MLC Election: MLC चुनाव के बीच छोटू...

Chhotu Singh Detained During MLC Election, पटना: बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। इसी बीच जेडीयू...