चैनपुर में नटवरलाल स्टाइल में ठगी, कई लोगों को लगाई चपत

चैनपुर. प्रखंड में नटवरलाल स्टाइल में एक ठगी का मामला सामने आया है। इसमें एक ठग ने कई लोगों को चपत लगाकर फरार हो गया। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है।

चैनपुर में नटवरलाल स्टाइल में ठगी

जानकारी के अनुसार, चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के साप्ताहिक बाजार में एक अज्ञात व्यक्ति ने बड़ा कारोबारी बनकर राजस्थानी चटाई व्यापारियों से एक बंडल प्लास्टिक चटाई को एक टेंपो में लोड कराया। साथ ही एक मोबइल व 2100 रुपये लिये। कैश की कमी होने का बहाना बनाकर टेम्पू चालक रैमुन बेक कोड़ी जारी निवासी से 800 रुपये लिये। साथ ही एक मुर्गा बेचने वाले विजय साहू खोरा पतरटोली निवासी से 25 केजी चिकन का ऑर्डर दिया एवं कैश का बहाना बनाकर 6000 हजार रुपये लिये। उसी की दुकान के अगल-बगल से सब्जी विक्रेताओं से 25 केजी मूली एवं दो बोरी बैगन का साथ में ऑर्डर दिया।

1 min 22Scope News

वहीं सुरेंद्र नमक मुर्गा व्यापारी से भी उन्होंने 5000 हजार रुपये मांगे थे, लेकिन उसने नहीं दिया। सब्जी विक्रेताओं को झांसे में लेने के लिए तरह-तरह का हथकंडा अपनाते हुए फिल्मी स्टाइल में टेंपो में लोड कराया, लेकिन किसी का सामान नहीं लिया। सिर्फ जिस किसी से पैसा लिया था, उसे लेकर चंपत हो गया। सभी व्यापारी उसे ढूंढते रहे, लेकिन वह मिस्टर नटवरलाल की तरह गायब हो गया। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का मामला पहली बार हुआ है, जिसकी चर्चा जोरों पर है।

चैनपुर से सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...