Advertisement
Advertisement

शिक्षक नियुक्ति के नाम पहले हुई 15 लाख की ठगी, फिर हुआ थाने में समझौता

धनबाद : धनसार थाने में शिक्षक नियुक्ति कराने को लेकर ठगी का मामला प्रकाश में आया है. ठगी करने वाले में एक पारा शिक्षक मनोज रवानी का नाम सामने आया है. शिक्षक नियुक्ति के एवज में 15 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले मनोज रवानी को ठगी के शिकार लोगों ने धनसार पुलिस को सौंप दिया. हालांकि मामला थाना में जाने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया. आरोपी सख्स से बांड भरवा कर थाने से ही छोड़ दिया गया.

दरअसल मामला गिरिडीह के जमुआ प्रखंड का है, जहां प्रकाश कुमार प्रसाद के परिजनों से धनबाद के बेड़ा कोलियरी इलाके के पारा शिक्षक मनोज रवानी ने ठगी किया. लोगों ने आरोप लगाया कि पारा शिक्षक मनोज रवानी कुछ लोगों के साथ मिलकर लाखों की ठगी कर ली. बिहार के नवादा जिले में शिक्षक नियुक्ति एवं कई अन्य जगहों पर सरकारी नौकरी दिलाने से सम्बंधित फर्जी कागजात नियुक्ति पत्र जारी कर लाखों रुपये ठग लिए. बाद में अभ्यर्थियों को पता चला कि उनके साथ ठगी की गई है तब इसकी शिकायत जमुआ थाने में कराई. मामले में पीड़ित लोगों ने ही धनसार थाने की पुलिस को आरोपी को सुपुर्द कर दिया. उधर आरोपी शिक्षक ने खुद को बेकसूर बताया.

dhanbad aarop 22Scope News

वहीं थानेदार राज कपूर ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र का मामला नहीं है. आरोपी और पीड़ित दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है, जिसके वजह से कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

रिपोर्ट : राजकुमार

बिहार में नौकरियों की बहार, 23 फरवरी को 42 हजार शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

Commercial Advertisment

Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: औरंगाबाद में इस फूड ट्रक के...

 Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद शहर में जीविका दीदियों की एक खास पहल लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही...

Sahibganj Electric Pole Fire: झूमावती अस्पताल के पास अचानक क्यों जलने...

Sahibganj Electric Pole Fire: शहर के आजाद नगर स्थित झूमावती अस्पताल के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बिजली के पोल में...

Bihar Gobardhan Yojana: अब गोबर बनेगा कमाई का जरिया! बिहार के...

Bihar Gobardhan Yojana, पटना: बिहार के ग्रामीण इलाकों में गोबर अब गंदगी का कारण बनने के बजाय स्वच्छ ऊर्जा और कमाई का जरिया बन...