करोड़ों की ठगी का आरोपी नटवरलाल फरार, सरकारी योजना व समूह में निवेश के बहाने ठगी

करोड़ों की ठगी का आरोपी नटवरलाल फरार, सरकारी योजना और समूह में निवेश के बहाने ठगी

भागलपुर : भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर पंचायत के चांदपुर गांव में सैकड़ों महिलाओं से करोड़ों रुपए की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि आयुष कुमार झा उर्फ सल्लू झा (25 वर्ष) पिता रामाकांत झा ने विभिन्न सरकारी योजनाओं और समूह निवेश योजनाओं के नाम पर उनसे बड़ी रकम वसूल की। आरोपी ने कई महीनों तक महिलाओं को योजनाओं में लाभ दिलाने और ब्याज के साथ रकम लौटाने का झांसा देकर पैसा जमा कराया था।

Goal 7 22Scope News

पैसे की मांग पर करता था टालमटोल

महिलाएं अपनी जमा राशि की मांग को लेकर आरोपी के घर पहुंचीं। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि वे कई बार पैसे की वापसी की मांग कर चुकी थी लेकिन आरोपी लगातार टालमटोल कर रहा था।

bg3 22Scope News

विरोध बढ़ने पर घर छोड़ कर हुआ फरार

जब विरोध बढ़ा तो आयुष झा घर छोड़कर फरार हो गया। गांव में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।

bg1 22Scope News

महिलाओं ने की प्रशासन से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

आक्रोशित महिलाओं ने प्रशासन से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और उनकी जमा राशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़े : दुलारचंद हत्याकांड का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आया सामने, हो गया खुलासा,अब तक कुल तीन मामले दर्ज

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...