रांची: रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है। पूर्व तटीय रेलवे के संबलपुर स्टेशन यार्ड में रिमॉडलिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द की गई हैं या उनके मार्गों में बदलाव किया गया है। यह कार्य 14 अगस्त तक चलेगा, जिससे रांची होकर गुजरने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी।
इन ट्रेनों को किया गया रद्द:
ट्रेन संख्या 18523 विशाखापट्टनम-बनारस एक्सप्रेस (वाया रांची): यह ट्रेन 10 और 13 अगस्त को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 18524 बनारस-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस (वाया रांची): यह ट्रेन 11 और 14 अगस्त को रद्द की गई है।
इन ट्रेनों के मार्ग में हुआ बदलाव:
ट्रेन संख्या 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस: यह ट्रेन 14 अगस्त तक अपने निर्धारित मार्ग सरला–संबलपुर–संबलपुर सिटी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सरला–संबलपुर सिटी होकर चलेगी। इस ट्रेन का संबलपुर सिटी स्टेशन पर आगमन 22:31 बजे और प्रस्थान 22:41 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 18452 पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस: यह ट्रेन भी 14 अगस्त तक निर्धारित मार्ग संबलपुर सिटी–संबलपुर–सरला के बजाय परिवर्तित मार्ग संबलपुर सिटी–सरला होकर चलेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने ट्रेनों की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।


