राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत रांची में मादक पदार्थों के खिलाफ मैराथन दौड़, युवाओं ने दिया नशा छोड़ने का संदेश

रांची: झारखंड को नशा मुक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार सतत प्रयासरत है। इसी कड़ी में गुरुवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक एक भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में सैकड़ों युवाओं ने भाग लेकर मादक पदार्थों के खिलाफ एकजुटता दिखाई और नशा मुक्ति का संदेश दिया।

राज्यव्यापी जागरुकता अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मोरहाबादी से हुआ, जहां से प्रतिभागियों ने दौड़ की शुरुआत की और अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचकर कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान “मादक पदार्थों को ना कहें” का संदेश गूंजता रहा।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, आईजी श्री मनोज कौशिक समेत अन्य गणमान्य अतिथियों ने विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। कुंदन महतो को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ जबकि निर्मल कुमार को चौथा और रंजीत कुमार को पांचवां स्थान मिला। प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी ने बताया कि उसने आरसी फिजिकल एकेडमी से प्रशिक्षण लिया है, जिसकी मदद से यह सफलता मिली।

कार्यक्रम में मंत्री महोदय ने भी युवाओं के इस उत्साह की सराहना की और कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा में जोड़ना नशे से दूर रखने का एक सशक्त जरिया है। उन्होंने आशा जताई कि जिला प्रशासन और युवाओं के सहयोग से झारखंड जल्द ही नशा मुक्त राज्य बनेगा।

कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। यह मैराथन न सिर्फ एक दौड़ थी, बल्कि झारखंड की नई पीढ़ी की सोच, ऊर्जा और संकल्प का प्रतीक भी बनी।


Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...