आरा में उबाल! आभूषण कारोबारी की हत्या के खिलाफ बाजार बंद

बीजेपी सहित विभिन्न दलों के नेताओं का भी मिला साथ

आरा : आभूषण कारोबारी की हत्या के खिलाफ आज आरा बंद है.

शहर के आभूषण कारोबारी हरि जी गुप्ता की हत्या के खिलाफ शहर के नागरिकों के साथ-साथ

व्यवसायियों और अधिवक्ता सहित विभिन्न दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश है.

इसे लेकर स्थानीय संगठन के लोगों ने आरा बंद किया है.

व्यवसाय संघर्ष मोर्चा की ओर से भी रविवार को बंद का एलान किया है.

bandh 22Scope News

स्वर्ण कारोबारी की हत्या पर बिफरी बीजेपी

स्वर्ण कारोबारी की हत्या पर बिफरी बीजेपी ने कहा कि नीतीश कुमार ने गुंडों के

हवाले बिहार को कर दिया है. बिहार के आरा में तीन दिनों पहले अगवा हुए स्वर्ण व्यवसायी की लाश मिलने के बाद अब इस हत्याकांड ने तूल पकड़ लिया है. पुलिस द्वारा 72 घंटे बाद स्वर्ण कारोबारी की लाश बरामद की गई थी.

विजय कुमार सिन्हा ने परिजनों से की मुलाकात

कारोबारी की हत्या के बाद बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा शनिवार देर शाम आरा सदर अस्पताल में परिजनों से मिलने पहुंचे. वहां उन्होंने मृत स्वर्ण कारोबारी हरि जी गुप्ता के परिजनों से मिलकर इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया. इसके साथ ही बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने उन्हें हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने स्थानीय परिसदन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया जहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला.

अगवा कर अपराधियों ने हत्या कर नाले में फेंक दिया था शव

बड़े कारोबारी हरिजी गुप्ता का शव शाहपुर में फोरलेन किनारे से मिला है. भोजपुर जिले के बिहिया ब्लॉक की शिवपुर पंचायत (शाहपुर थाना क्षेत्र) के कनैली गांव के नाले से बोरे में बंद शव मिला है. ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची. बता दें कि बुधवार की शाम घर से मार्केट जाने के दौरान हरिजी गुप्ता को अपराधियों ने अगवा कर लिया था. वे आरा और पटना के बड़े स्वर्ण कारोबारी थे.

अपहरण में इस्तेमाल कार बरामद

पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल कार बरामद कर ली थी. घटना में शामिल रितेश नामक एक आरोपित को गिरफ्तार किया था. वह मुख्य आरोपित सह व्यवसायी के मार्केट के किरायेदार अमर कुमार का दोस्त है. वहीं पूर्व किरायेदार सहित तीन-चार अन्य लोगों को हिरासत में लिया था.

रिपोर्ट : नेहा गुप्ता

Saffrn

Trending News

बिहार में राजस्व वसूली का रिकॉर्ड, 8403 करोड़ पार, डिजिटाइजेशन व...

पटना : बिहार सरकार में मध निषेध, उत्पाद और निबंधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। जहां सरकार ने...

तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, 3 की मौत, जिंदगी से...

छपरा : छपरा जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। रविवार की देर रात सैदपुर गांव के...

पटना में बुलडोजर एक्शन जारी, नगर निगम ने कई इमारतों को...

पटना : बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पदभार संभालते ही पटना में बुलडोजर एक्शन तेज हो गया है। अवैध निर्माण और सरकारी...

पनवारी गांव में शोपीस बना कुड़ा अपशिष्ट केंद्र, स्वच्छ भारत मिशन...

तरारी (भोजपुर) : भोजपुर जिले के तरारी पनवारी ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपए की लागत से निर्मित कूड़ा प्रबंधन...

रक्सौल सीमा पर गायब हो रहे पिलर, भारत-नेपाल अधिकारियों की बैठक...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। भलुआहा सीमा क्षेत्र में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img