प्रेमी संग भागी विवाहिता ने पति के घर में लगायी फांसी

रांची: पैका हरड़ाबेड़ा निवासी अनिल मुंडा की पत्नी सीमा देवी (28) ने शनिवार की सुबह अपने ससुराल में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. रात में ही सीमा अपने ससुराल पहुंची थी. घटना के समय अनिल अपने माता-पिता को लाने के लिए जाहेरा गया था.
सीमा के दोनों बच्चे छह साल का प्रीतम मुंडा व तीन साल का आशीष मुंडा घर के बाहर खेल रहे थे.घटना की जानकारी मिलते ही अनगड़ा पुलिस  घटनास्थल पहुंची.

पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है.मालूम हो कि 10 अगस्त 2023 को सीमा देवी अपने पति को छोड़कर प्रेमी सिल्ली थाना क्षेत्र के चांगडू निवासी राजू पंडित के साथ फरार ही गयी थी.

इसके बाद से वह अनिल के घर नहीं लौटी थी. राजू पतराहातू में एक एल्यूमिनियम दुकान में काम करता है. मामले में अनिल मुंडा ने अनगड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. अनिल की शादी वर्ष 2015 में बोंगईबेड़ा बानपुर की सीमा देवी के साथ हुई थी. अनिल सीआइटी के पास एक कुर्सी फैक्टरी में मजदूरी करता है.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Giridih Cycling Rally 2026: बिरसा मुंडा के आदर्शों को याद कर...

Giridih Cycling Rally 2026: भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर...

Rajgir Shakti Samvad 2026: राजगीर में 20 राज्यों की महिला आयोगों...

Rajgir Shakti Samvad 2026: महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी शिकायतों के प्रभावी निवारण और महिला आयोगों की संस्थागत क्षमता मजबूत करने के उद्देश्य...

Ranchi Constitution Protection March 2026: रांची के संविधान रक्षा मार्च में...

Ranchi Constitution Protection March 2026: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य स्तरीय ‘संविधान...