विवाहिता का फंदे से लटका शव बरामद, पति पर हत्या का आरोप

GOPALGANJ : गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव मे एक नवविवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ है. वही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि कटेया थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी छबीला गुप्ता के पुत्र अंकित गुप्ता अमही मिश्र गांव निवासी अपने मामा शिव गुप्ता के पुत्री मृतका नीलम जो रिश्ते में बहन लगती थी, उससे वह प्यार करता था.

दोनों ने शारीरिक सम्बंध भी बना लिए. जिसका वीडियो अंकित गुप्ता ने बना लिया गया था. इसी बीच मृतका नीलम की शादी कही और हो गई, लेकिन अंकित ने उसके पति को वीडियो दिखा दी. वीडियो देखने के बाद मृतका के पति ने उसे छोड़ दिया. इसके बाद आरोपी अंकित ने निलम को अपने साथ मुंबई लेकर चला गया. जहां 12 अक्टूबर 2021 को मुम्बई के बान्द्रा कोर्ट में कोर्ट मैरेज की थी.

मृतका के भाई ने बताया कि शादी के बाद आरोपी अंकित लगातार अपनी पत्नी नीलम को उसे देह व्यपार करने का दबाव डालता था. साथ ही उसे मायके से दहेज मांगने को कहता. ऐसा नही करने पर पिटाई और प्रताड़ित करता था. मृतका के भाई ने बताया कि अंकित एक और शादी कर लिया था. मृतका के विरोध करने पर उसे गांव मे लाकर रख दिया और उसे खाना पीना नही देता था. मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसे गला दबाकर हत्या कर शव को फंसे से लटका दिया और मौके से फरार हो गया. घटना के जनाकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव लो अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी

गया में फंदे से झूलता मिला युवती का शव,मृतका के भाई ने कही बड़ी बात …

Hemant Soren Emotional Message: मां रूपी सोरेन के निधन पर छलका...

Hemant Soren Emotional Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है। मां के...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गा पूजा से पहले 3.93 लाख महिलाओं...

Maiya Samman Yojana Payment, रांची: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सितंबर 2026 की...

Rupi Soren Death: रूपी सोरेन के निधन पर छलका नेताओं का...

Rupi Soren Death, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर...