Advertisment

सिंदूर खेला के साथ दी गई माता रानी को विदाई

बोकारोः विजयादशमी को लेकर सभी जगह मां दुर्गा की आराधना में लोग लीन है. बंगाली समुदाय के लिए आज के दिन का एक अलग ही महत्व है. बोकारो में सुहागिन महिलाएं सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर मां को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला में शामिल हुई. पारंपरिक लाल पाढ़ वाली सफेद रंग की साड़ी में सजी-धज्जी महिलाओं ने पहले मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया. फिर एक दूसरे को सिंदूर लगाकर ‘सिंदूर खेला‘ का रस्म निभाया.

रस्म के दौरान महिलाओं ने एक-एक कर मां दुर्गा की आरती की और अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की. सुहागिन महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर मां से सुहागन रहने की कामना की. चास मेन रोड स्थित बड़ा दुर्गा पूजा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भारी भीड़ है. मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा 10 दिन के लिए अपने मायके आती हैं. जिसे दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाता है और जब वह वापस जाती हैं, तो उनकी विदाई में उनके सम्मान में सिंदूर खेला की रस्म की जाती है.

रिपोर्टः चुमन कुमार

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...