राज परिवार के दुर्गा पूजा को देखने शिकागो से पहुंचा परिवार

बाघमाराः कतरास में आज भी राज परिवार दुर्गा पूजा परंपरागत तरीके से मनाते है। दुर्गापूजा में राज परिवार आम जनों के लिए राजमहल का द्वार खोल देते है। जिससे की हर कोई राजमहल को देख सके। इसी क्रम में अमेरिका के शिकागो में रहने वाली मुनमुन दत्ता अपने परिवार के साथ राज महल को देखने पहुंची।

मुनमुन दत्ता ने कहा कि बचपन से ही राजमहल को दूर से देखा करती थी। अंदर आने का मौका कभी नहीं मिला था। लेकिन 10 साल बाद जब मैं अपने मायके पहुंची तो आज राज परिवार की ओर से राजमहल के द्वार सभी के लिए खोले जाने की जानकारी मिली। जिसके बाद पूरे परिवार के साथ यहां आई। राजमहल के बारे में जो हम लोग सुना करते थे, उसको आज अपने कमरे में कैद कर ली हूं और अमेरिका में अपने सभी साथियों और सहेलियों को शेयर करूंगी।

वहीं निरसा से राजमहल देखने राहुल साहनी ने कहा कि राजमहल में राजपरिवार वर्षों से दुर्गा पूजा करते है। आम लोगों के लिए राजमहल का द्वार खोला गया है। यहां आकर अच्छा लगा। पुराने समय के जीप, कार बुलेट सहित कई सामान देखने को मिला।

रिपोर्टः सूरजदेव मांझी

Bihar Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार में 1,03,445 विकास कार्यों का...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार सेवा संकल्प एवं...

Bihar Sugar Mill Projects: मोतीपुर में फिर शुरू होगी चीनी मिल,...

 Bihar Sugar Mill Projects: बिहार में गन्ना आधारित उद्योगों के विस्तार और किसानों को स्थानीय स्तर पर गन्ने की बिक्री का बाजार उपलब्ध...

Bihar Drinking Water Project: बिहार के तीन क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

Bihar Drinking Water Project: बिहार में पेयजल सुविधाओं के सुधार और विस्तार के लिए राज्य सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। मुख्यमंत्री सम्राट...