Tuesday, August 26, 2025

Related Posts

महापौर ने गरीब व असहाय लोगों को वितरण किया कंबल

बेतिया : महापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा नगर निगम क्षेत्र के सभी 46 वार्डों में गरीब लोगों को करीब दो हजार कंबलों का वितरण किया। इस मौके पर महापौर सिकारिया ने बताया कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड जमादार के माध्यम से 40-40 कंबल वार्ड के गरीब असहाय जनों को निःशुल्क देने के लिए उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि असहाय गरीब और जरूरतमंदों की मदद सर्वश्रेष्ठ मानवीय धर्म है। इस मौके पर नगर निगम कार्यालय परिसर में पहुंचे विभिन्न वार्डों के दर्जनों असहायों को महापौर के द्वारा विभागीय निर्देश के आलोक में कंबल का वितरण किया गया। इस आयोजन में नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह और अन्य नगर पार्षदगण आदि सहभागी रहे।

यह भी पढ़े : लूट लिया मोटरसाइकिल और पैसे, पुलिस देखती रही तमाशा

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

 

134,000FansLike
23,800FollowersFollow
587FollowersFollow
587,000SubscribersSubscribe