बेतिया के जिलाधिकारी ने गांधीजी की जयंती पर किया माल्यार्पण व दी श्रद्धांजलि

बेतिया/मोतिहारी : बेतिया जिले में महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर आज जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। भारत की आजादी में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया। जिला मुख्यालय बेतिया के हरिवाटिका चौक अवस्थित गांधी की प्रतिमा पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्वारा माल्यापर्ण कर उन्हें शत-शत नमन किया गया।

Goal 7 22Scope News

भारत को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी की अत्यंत ही सराहनीय भूमिका रही है – DM

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी की अत्यंत ही सराहनीय भूमिका रही है। उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांत ने जन-जन में एक अद्भुत क्रांति ला दी। गांधीजी हमेशा कहा करते थे कि किसी भी तरह के विरोध का मार्ग हिंसात्मक नहीं हो सकता है। अहिंसा में जो शक्ति है, उसकी जगह हिंसा कभी भी नहीं ले सकती है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी का जीवन सत्य, अहिंसा व सादगी का संदेश देता है – DM धर्मेंद्र कुमार

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी का जीवन सत्य, अहिंसा और सादगी का संदेश देता है। आज उनकी जयंती पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि उनके आदर्शों और सिद्धांतों को अपने जीवन एवं कार्य में आत्मसात करेंगे। गांधीजी का मार्ग ही हमें समाज और राष्ट्र को सशक्त, समृद्ध एवं न्यायपूर्ण बनाने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर स्काउट एंड गाइड के बच्चों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सबसे पसंदीदा भजन ‘रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम’ का गायन किया गया।

गांधी की कर्मभूमि चंपारण के मोतिहारी में सुबह से ही विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन

दो अक्टूबर यानी की गांधी जयंती के मौके पर गांधी की कर्मभूमि चंपारण के मोतिहारी में सुबह से ही विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कड़ी में जिला प्रशासन एवं स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह के नेतृत्व में गांधी संग्रहालय में सर्व धर्म प्रार्थना के साथ साथ साथ स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार वालो को सम्मानित किया गया। लगभग 475 परिवारों के परिवारजनों को आज जिला प्रशासन एंव स्थानीय सांसद राधा मोहन सिंह के द्वारा समानित किया गया। उनका कहना था कि यह कार्यक्रम पूर्वजों के शहादत को याद दिलाता है और उनसे प्रेरणा मिलती आई है, हम उनके पद चिन्नहों पर चलें।

Motihari 22Scope News
गांधी की कर्मभूमि चंपारण के मोतिहारी में सुबह से ही विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन

यह भी पढ़े : राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता व शास्त्री की जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

दीपक कुमार और सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...