लोक निजी भागीदारी के तहत ग्रीन फिल्ड व ब्राउन फिल्ड में मेडिकल कॉलेजों का विकास किया जाएगा – मुख्यमंत्री

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग के कार्यों की अद्यतन स्थिति और भावी कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आर्गेनाइजेशन स्ट्रक्चर, सर्विस डिलेवरी, निर्माणाधीन चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की अद्यतन स्थिति सहित राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा- निर्माणाधीन चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पतालों का निर्माण तेजी से पूर्ण करें

मुख्यमंत्री ने समीक्षा के क्रम में कहा कि लोक निजी भागीदारी के तहत ग्रीन फिल्ड और ब्राउन फिल्ड में मेडिकल कॉलेजों का विकास किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर ही मरीजों का बेहतर ढंग से अस्पतालों में इलाज हो। अनावश्यक रेफरल पर यथासंभव रोक लगाएं, सभी जिला एवं अनुमंडलीय अस्पतालों में 15 अगस्त तक यह व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पतालों का निर्माण तेजी से पूर्ण करें।

CM Health 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य में लोगों को सुलभ, पारदर्शी व उच्चस्तरीय आधुनिक चिकित्सा सेवा प्रदान की जा रही है

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लोगों को सुलभ, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय आधुनिक चिकित्सा सेवा प्रदान की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किया गया है। राज्य में ही बेहतर चिकित्सा शिक्षा और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये हमलोग कृतसंकल्पित हैं।

CM Health 2 22Scope News

CM सम्राट के साथ मंत्री व कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित कुमार पांडेय, विशेष सचिव टेसरिंग वाई भुटिया और संयुक्त सचिव डॉ. अनुपमा सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Health 3 22Scope News

CM Health 4 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- सभी जिला मुख्यालयों को फोर लेन से करें कनेक्ट

Saffrn

Trending News

RTE Admission 2026: रांची में गरीब बच्चों की 517 सीटें खाली,...

 रांची में आरटीई के तहत निजी स्कूलों की 1158 आरक्षित सीटों में से केवल 641 पर ही नामांकन हो सका। 517 सीटें खाली रह...

PM Surakshit Matritva Abhiyan: 10वीं वर्षगांठ पर बिहार में विशेष शिविर,...

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर 9 जून को बिहार में विशेष शिविर आयोजित होंगे। पहली तिमाही की गर्भवतियों की प्रसव पूर्व...

Ranchi Missing Twins Case: करण-अर्जुन का सात दिन बाद भी नहीं...

 रांची के धुर्वा से लापता 12 वर्षीय जुड़वा भाई करण और अर्जुन का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने जानकारी देने...

Bihar MLC Election 2026: आज नामांकन का आखिरी दिन, NDA ने...

Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं। विधानसभा की 10 सीटों के लिए...

Ranchi Crime News: गैंगस्टर Prince Khan के नाम पर कारोबारियों से...

रांची में गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर दो कारोबारियों से 5-5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। विदेशी नंबर से धमकी मिलने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img