मुख्यमंत्री ने कहा- सभी जिला मुख्यालयों को फोर लेन से करें कनेक्ट

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग के कार्यों की अद्यतन स्थिति और भावी कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राज्य में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य सरकार के स्टेट हाई-वे की प्रगति एवं कार्य पूर्ण होने की तिथि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा- लोगों की त्वरित आवाजाही के लिए राज्य में बेहतर सड़क नेटवर्क तैयार किया गया है

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की त्वरित आवाजाही के लिए राज्य में बेहतर सड़क नेटवर्क तैयार किया गया है। राज्य के सुदूर इलाकों से पांच घंटा में पटना पहुंचने के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है। राज्य में जो भी एक्स्प्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, स्टेट हाई-वे का निर्माण कार्य किया जा रहा है उसे तीव्र गति एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सभी जिला मुख्यायलों को फोर-लेन से कनेक्ट करें। राज्य के पर्यटन स्थल, सांस्कृतिक विरासत, औद्योगिक कॉरिडोर, विशेष कृषि उत्पादन क्षेत्र एवं राज्य के महत्वपूर्ण बाजारों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करें। इससे राज्य की आर्थिक प्रगति तीव्र होगी और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

CM Public Health Engineering Department 4 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- ब्रीज मेंटेनेंस पॉलिसी को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रीज मेंटेनेंस पॉलिसी को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करें। पुलों की गुणवत्ता एवं मजबूती की जांच निरंतर कराते रहें। विशेषज्ञों की जो रिपोर्ट आयी है उसके आधार पर विक्रमशीला पुल का स्थायी पुनर्स्थापन कार्य करायें। कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन पुल का कार्य जुलाई के पहले सप्ताह में पूर्ण करें।

CM Road Construction Department 1 22Scope News

CM सम्राट के साथ डिप्टी सीएम, मत्री के अलावा कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक एवं एनएचएआई के वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Road Construction Department 2 22Scope News

यह भी पढ़े : हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का मुख्यमंत्री का निर्देश

जमशेदपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित...

जमशेदपुर: शहर में ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने और अतिक्रमण रोकने के मकसद से सिटी SP ललित मीना सोमवार को खुद सड़कों पर उतरे। उन्होंने...

नशे के खिलाफ झारखंड का बड़ा कदम, जानिए क्या है हेमंत...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नशीले और प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन का इंसानी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि...

रेलवे से लेकर एम्स तक, झारखंड को क्या मिला मोदी सरकार...

रांची:भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल को विकास, जन-कल्याण और सुशासन का...