शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन

Hazaribagh: मरीजों के लिए जीवन रेखा माने जाने वाले शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SBMCH) में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अस्पताल परिसर में कुछ दिनों से गाड़ी चोरी, पॉकेटमारी और स्नैचिंग जैसी आपराधिक घटनाओं में तेजी आई है, जिससे मरीज और उनके परिजन असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अस्पताल परिसर के अंदर अव्यवस्थित पार्किंग और भीड़भाड़ के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ गई है। इसके चलते ट्रॉमा सेंटर (इमरजेंसी) तक एम्बुलेंस की समय पर पहुंच में बाधा आ रही है। इससे गंभीर मरीजों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है।

अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था चरमराईः 

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने गुरुवार को आरक्षी अधीक्षक (एसपी) अंजनी अंजन से मिलकर इस मुद्दे को लेकर ज्ञापन सौंपा। पत्र में बताया गया कि अस्पताल में मरीजों के वार्ड और बेड तक अपराधी पहुंच रहे हैं और उनका मोबाइल, मूल्यवान सामान और निजी वस्तुएं चोरी कर रहे हैं। कुछ महीनों में परिसर से कई मरीजों और उनके परिजनों की बाइक भी चोरी हो चुकी है।

परिसर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की मांगः

रंजन चौधरी ने पत्र में यह भी बताया कि अस्पताल परिसर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लोग मुख्य मार्ग और ट्रामा सेंटर तक के रास्तों को पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। प्राइवेट एम्बुलेंस के साथ बाहर के टेंपो, टोटो और रिक्शा भी परिसर में खड़े रहते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है और इमरजेंसी सेवाओं में देरी होती है।

अब ते नहीं लगे सीसीटीवीः

पूर्व में सांसद मनीष जायसवाल की मांग पर परिसर में एक पुलिस पिकेट स्थापित किया गया था, लेकिन वह पूरी तरह सक्रिय नहीं हो सका। इसके अलावा परिसर को पूर्ण रूप से सीसीटीवी कैमरों से लैस करने की मांग भी अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। रंजन चौधरी ने एसपी अंजनी अंजन से निवेदन किया कि अस्पताल परिसर में सुरक्षा को मजबूत किया जाए, पुलिस पिकेट को सशक्त किया जाए और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

एसपी अंजनी अंजन ने आश्वासन दिया कि पुलिस पिकेट को पूरी तरह सक्रिय किया जाएगा और ट्रैफिक सुधार के लिए तत्काल CCR डीएसपी और SAT टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों और परिजनों की सुरक्षा तथा अस्पताल परिसर की सुगमता सुनिश्चित करने के लिए पूरी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टः शशांक शेखर

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...