मानसिक रूप से परेशान युवक की पुलिस एनकाउंटर के दौरान मौत, स्थानीय ग्रामीणों ने फूटा गुस्सा, आरा-बक्सर फोरलेन को किया जाम

भोजपुर : जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में बुधवार की सुबह मानसिक रूप से परेशान युवक की पुलिस एनकाउंटर के दौरान मौत के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित ग्रामीणों ने लेकर गुरुवार की सुबह बिलौटी गांव के समीप शव को सड़क पर रख आरा-बक्सर फोरलेन को जाम कर दिया। करीब एक से डेढ़ हजार की संख्या में रहे ग्रामीणों ने मृतक भरत भूषण तिवारी को इंसाफ दिलाने एवं घटना की निष्पक्ष जांच करने की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे है।

आक्रोशित लोग पुलिस के रवैया से काफी नाराज भी दिख रहे हैं

वहीं आक्रोशित लोग पुलिस के रवैया से काफी नाराज भी दिख रहे हैं। रोड जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया है। ऐसे में आरा से बक्सर की ओर जाने वाले और बक्सर से आरा की ओर आने वाले वाहन चालकों एवं राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Ara Acc 1 1 22Scope News

मानसिक रूप से परेशान भरत भूषण तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था

बता दें कि मानसिक रूप से परेशान भरत भूषण तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस उसकी जांच करने युवक के घर पहुंची थी समझने के दौरान युवक उग्र हो गया था और पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तान दी थी। इसके बाद बुधवार की सुबह जब पुलिस और पटना एसटीएफ की पुलिस दोबारा उसे पकड़ने के प्रयास में उसके घर पहुंची तो वह पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा था।

Ara Acc 2 22Scope News

Ara Acc 3 22Scope News

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की थी और उसे गोली लग गई थी

आपको बता दें कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की थी और उसे गोली लग गई थी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। करीब चार गोली लगने से जख्मी को पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया था। जहां से उसे पटना पीएमसीएच ले जाया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था।

Ara Acc 4 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : रतनपुर वाटर पार्क में नहाने के दौरान 12 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...

JSSC CGL Paper Leak: JSSC CGL पेपर लीक जांच में नया...

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी की जांच में नया खुलासा हुआ है। परीक्षा से एक दिन पहले दुग्धा के होटल में अभ्यर्थियों को पेपर रटाए...

GATE 2027 Registration: आज से शुरू, IIT Madras करेगा परीक्षा; जानें...

 GATE 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। IIT Madras परीक्षा आयोजित करेगा। जानें पात्रता, परीक्षा पैटर्न, नई जानकारी और...