मुहर्रम के दौरान बवाल मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, उपद्रवी कर…

कटिहार: कटिहार के नया टोला में मोहर्रम जुलूस के दौरान हुए सांप्रदायिक तनाव के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में अब तक चार एफआईआर दर्ज की है। 48 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है जबकि करीब ढाई सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि फिलहाल हालात पूरी तरह काबू में है और नया टोला समेत आसपास के इलाकों में शांति व्यवस्था कायम है।

उन्होंने दो टूक कहा कि जो भी दोषी है, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा। कानून अपना काम करेगा। प्रशासन अब सक्रिय हो गया है। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार संवेदनशील इलाकों में कैंप कर रहे हैं और आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। दोनों समुदाय के प्रतिनिधि के साथ बैठकें भी हो रही है, ताकि स्थिति सामान्य बनी रहे। इधर सोशल मीडिया पर निगरानी कड़ी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें – निजी क्षेत्र में भी महिलाओं को देंगे 40 प्रतिशत आरक्षण, पप्पू यादव ने बाबा बागेश्वर पर भी बोला हमला…

किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। नया टोला इलाके में पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है। पैदल गश्त, फ्लैग मार्च और ड्रोन से निगरानी जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना ना हो सके। कटिहार प्रशासन का साफ संदेश है कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को छोड़ नहीं जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  रूस से कटिहार पहुंची विदेशी बहू की चर्चा जोरों पर, भारतीय संस्कृति में देख लोग रहे हैरान…

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

Bihar DGP Vinay Kumar: बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! DGP विनय...

Bihar DGP Vinay Kumar, पटना: बिहार पुलिस की कमान संभाल रहे विनय कुमार जल्द ही एक नई संवैधानिक जिम्मेदारी में नजर आ सकते हैं।...

Simdega Reshma Lakra KBC: KBC के मंच पर पहुंचीं आदिवासी बेटी...

Simdega Reshma Lakra KBC: कभी अपने खेल और प्रतिभाओं के लिए पहचाने जाने वाला सिमडेगा अब देश के सबसे लोकप्रिय टीवी क्विज शो के...

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानें श्राद्ध, तर्पण...

पितृ पक्ष में पूर्वजों का स्मरण, तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। जानिए श्राद्ध का धार्मिक महत्व, पांच प्रमुख प्रकार और पिंडदान की मान्यता।Pitru...