15 अप्रैल को पूरे झारखंड में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

रांची: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। 15 अप्रैल को पूरे राज्य में तेज हवा, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह मौसमी बदलाव एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हो रहा है, जो मध्यप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड से होते हुए बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा है। विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि 13 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा और गुमला को छोड़कर बाकी जिलों में येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

राजधानी रांची की बात करें तो शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम और पिछले 24 घंटे की तुलना में 1.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं, बीते 24 घंटे में तीन मिमी बारिश हुई है। 1 मार्च से अब तक रांची में कुल 63.5 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना अधिक है।

Giddi Bhurkunda Bridge: पुल बना नहीं, लेकिन श्रेय की लड़ाई तेज!...

Giddi Bhurkunda Bridge: गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बीजेपी की ओर से आयोजित एक प्रेस...

बेलदौर में पुलिस टीम पर हमला कर अपराधी ने छीनी पिस्टल,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और अपराधियों...

Mannan Malik Funeral: पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को अंतिम श्रद्धांजलि, आज...

Mannan Malik Funeral: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मल्लिक के निधन से धनबाद में शोक की लहर दौड़ गई...