तेज रफ्तार बाइक के चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

औरंगाबाद : औरंगाबाद रामाबांध बस स्टैंड के समीप तेज रफ्तार दौरान अनियंत्रित हुई बाइक की चपेट में आने से एक 69 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। वहीं इस घटना में बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान कुटुंबा प्रखंड के तुरता गांव निवासी बिंदा शर्मा के रूप में किया गया है। वहीं घायल का पहचान मुन्ना कुमार के रूप में किया गया है, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदौली गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि बिंदा शर्मा के घर पर छठ पर्व हुआ था। शनिवार की सुबह वे अपने घर से बस पकड़कर बारुण थाना क्षेत्र के जनकोप गांव अपने छोटे भाई के ससुराल छठ पर्व का प्रसाद पहुंचाने गए थे और वह अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान औरंगाबाद बाईपास के समीप उतरकर वे पैदल रामाबांध बस पकड़ने के लिए जा रहे थे और वह बाइक के चपेट में आ गए। जिसमें बाइक सवार समेत दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान घायल बिंदा शर्मा की मौत हो गई।

यह भी देखें :

वहीं बाइक चालक घायल मुन्ना कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतक बिंदा शर्मा के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और शव को देख चीत्कार मारकर रोने लगे। इधर, घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है। पता चला कि मृतक के तीन बेटे हैं। मृतक गांव में ही रहकर फर्नीचर का काम करते थे। घटना के बाद से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

यह भी पढ़े : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...