Commercial Advertisment

गुरु पूर्णिमा के दिन सुलतानगंज में लाखों भक्तों ने लगायी आस्था की डुबकी

सुल्तानगंज : भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में असाढ़ मास के अंतिम दिन गुरु पूर्णिमा को लेकर सुबह से ही लाखों भक्तों और कांवरियों ने उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर बाबा अजगैबीनाथ मंदिर के शिवलिंग में जलाभिषेक किथा। दूर दराज से आए कांवरिया गंगा स्नान कर जल लेकर देवघर के लिए रवाना हुए।

goal 22Scope News

हिंदू धर्म में गुरु को भगवान का दर्जा दिया गया है

बताते चलें कि हिंदू धर्म में गुरु को भगवान का दर्जा दिया गया है जो भगवान भोलेनाथ के मार्गदर्शन से ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होते हैं। इसलिए बिहार और झारखंड सहित अन्य राज्यों से कांवरिया अजगैबीनाथ धाम पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर गंगा जल लेकर पैदल पांव देवघर रवाना हुए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गणेश भगवान का विशाल कांवर लेकर बैधनाथ धाम के रवाना हुए।

प्रति वर्ष गुरु पूर्णिमा के दिन जल चढ़ाने अजगैबीनाथ धाम पहुंचे हैं – कोलकाता के कांवरिया

कोलकाता के कांवरिया ने बताया कि प्रति वर्ष गुरु पूर्णिमा के दिन जल चढ़ाने अजगैबीनाथ धाम पहुंचते हैं। अगले वर्ष बाबा भोलेनाथ का विशाल कांवर लेकर अजगैबीनाथ धाम से बैधनाथ धाम जल चढ़ाने गए थे। जो इस बार बाबा भोलेनाथ के पुत्र गणेश भगवान का विशाल कांवर लेकर जा रहे हैं। स्थानीय पंडित संजीव झा ने भी बताया कि गुरु पूर्णिमा का महत्व गुरु को मानने वाले भगवान का दर्शन कर लेते हैं। वहीं भीड़ को देखते हुए पुलिस पदाधिकारी के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़े : गुरु पूर्णिमा पर नीता अंबानी ने धीरूभाई को बताया अपना गुरु, गुरुओं के सम्मान में उत्सव ‘परंपरा’ किया लांच

श्वेतांबर कुमार झा की रिपोर्ट

Vaibhav Suryavanshi News: वैभव को बाहर रखने से टीम इंडिया को...

 न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बावजूद टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल। 22 Scope के एडिटर इन चीफ गंगेश गुंजन ने बताया,...

Gamharia Thana Rape Allegation: ‘रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो बेटियां...

Gamharia Thana Rape Allegation: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में न्याय की गुहार लेकर पहुंची एक महिला के साथ पुलिसकर्मी पर...

Ranchi Murder Case: होटल मालिक ने 50 हजार में दी सेल्समैन...

 रांची के पिठौरिया में कृष्णा स्वीट्स के सेल्समैन बानेश्वर गोराई की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई। होटल मालिक और सफाईकर्मी गिरफ्तार, 50 हजार...